कम्प्यूटर के 20 कीबोर्ड शॉर्टकट जो बचायेगे आपका समय | top 20 keyboard shortcuts

 दोस्तों आज हम आपको कीबोर्ड के 20 शॉर्टकट बताने वाले हैं जिनका आप इस्तेमाल करके अपने समय को बचा सकते हैं और आपके बहुत काम के हो सकते हैं | यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बहुत काम आयेगे | तो आइये जानते हैं |   

 

top 20 keyboard shortcuts
 top 20 keyboard shortcuts 

 

top 20 keyboard shortcuts

1.कीबोर्ड शॉर्टकट 

 यदि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का माउस काम करना बंद हो जाता हैं तो आपको परेसान होने की जरुरत नहीं हैं क्योकि दोस्तों आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करके आप कीबोर्ड को ही माउस बना सकते हो | तो आइये जानते हैं इसके बारे में |

दोस्तों सबसे पहले आपको अपने कीबोर्ड से Left Alt + Left Shift + NumLock तीनो को एक साथ प्रेस करना होगा उसके बाद आपको Yes के ऊपर जाकर इंटर बटन को प्रेस करना होगा उसके बाद आपको जो NumLock बटन दिखाई देगे उसके नीचे कुछ बटन पर एरो का सिम्बल दिखाई देगे उसकी मदद से आप ऊपर नीचे लेफ्ट राईट करके माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं |

2.कीबोर्ड शॉर्टकट 

 दोस्तों यदि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड काम करना बंद कर देता है तो आपको परेसान होने की जरुरत नहीं हैं बस आपको अपने कंप्यूटर की सेटिंग में जाकर कीबोर्ड पर जाकर One Screen Keyboard को on करना होगा या सर्च बॉक्स में OSK टाइप करके इंटर करना होगा उसके बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर कीबोर्ड आ जायेगा उसका इस्तेमाल कर सकते हो |

3. कीबोर्ड शॉर्टकट 

दोस्तों यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में पासवर्ड को बदलना चाहते हो बिना सेटिंग में जाये तो आपको अपने कीबोर्ड से प्रेस करना होगा Ctrl + Alt + Delete तीनो को एक साथ प्रेस करना होगा उसके बाद कुछ ऑप्शन को पूरा करके आप पासवर्ड बदल सकते हो |

4..कीबोर्ड शॉर्टकट 

दोस्तों यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में काम कर रहे हो अचानक आप कही जा रहे हो और आपको अपने कंप्यूटर को लॉक करना हैं तो आप अपने कीबोर्ड से प्रेस करे Window button + L और आपका कंप्यूटर या लैपटॉप लॉक हो जायेगा |

5.कीबोर्ड शॉर्टकट 

 दोस्तों यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के डेस्कटॉप आइकॉन को छोटा – बड़ा करना चाहते हो तो आप आपने कीबोर्ड से Ctrl के साथ माउस के स्क्रॉल व्हील को ऊपर नीचे करके आप कर सकते हैं |

6. कीबोर्ड शॉर्टकट 

दोस्तों यदि आपने किसी भी सोफ्टवेयर को ओपन किया हैं और आप उसे मिनीमाइज करना चाहते हो और फिर से उसे ओपन करना चहाते हो तो आप अपने कीबोर्ड से प्रेस करें Window बटन के साथ D को प्रेस करना होगा |

7. कीबोर्ड शॉर्टकट 

 यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में टास्कमेनेजर को ओपन करना चाहते हो तो आप अपने कीबोर्ड से प्रेस करें Ctrl + Shift + ESC तीनो के एक साथ प्रेस करना होगा उसके बाद आपके सामने टास्कमेनेजर ओपन हो जायेगा |

8. कीबोर्ड शॉर्टकट 

यदि आप अपने कंप्यूटर या लपटोप में नया फोल्डर को बनाना चाहते हो आप कीबोर्ड से प्रेस करें Ctrl + Shift + N को प्रेस करते ही आपके सामने नया फोल्डर बन जायेगा |

9, कीबोर्ड शॉर्टकट 

दोस्तों यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन को ज़ूम इन या ज़ूम आउट करना चाहते हैं तो आप अपने कीबोर्ड से प्रेस करें Window + + / Window + – ये प्रेस करने से आपकी कंप्यूटर लैपटॉप की स्क्रीन बड़ी – छोटी हो जाएगी |

10. कीबोर्ड शॉर्टकट 

 दोस्तों आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में जीतनी window खुली हैं उन सब पर एक – एक कर के जाने के लिए आप अपने कीबोर्ड से Alt + Tab को प्रेस कर सकते हो |

11. कीबोर्ड शॉर्टकट 

 Window + R – इस कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में रन कमांड को ओपन कर सकते हो |

12. कीबोर्ड शॉर्टकट 

ALt + F4 –  इस कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से आप किसी भी खुली विंडो को बंद कर सकते हो |और अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को शटडाउन भी कर सकते हो |

13. कीबोर्ड शॉर्टकट 

 Ctrl + ESC –  इस कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में स्टार्ट मेनू को ओपन कर सकते हो |

14. .कीबोर्ड शॉर्टकट 

Window + T –  इस कीबोर्ड शॉर्टकट को प्रेस करके आप कंप्यूटर या लैपटॉप के टास्कबार पर जा सकत हो |

15. कीबोर्ड शॉर्टकट 

Window + Left Arrow –  इस शॉर्टकट को प्रेस करने से आप कंप्यूटर में खुले सॉफ्टवेयर को लेफ्ट साइड में ले जा सकत हो |

16. कीबोर्ड शॉर्टकट 

Window + Right Arrow  – इस शॉर्टकट की मदद से आप किसी भी सॉफ्टवेयर को राईट साइड में ले जा सकते हो |

17. कीबोर्ड शॉर्टकट 

 F5  – कंप्यूटर या लैपटॉप को रिफ्रेश करने के लिए इस कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं |

18. कीबोर्ड शॉर्टकट 

Ctrl + A –  इस कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से आप किसी भी ऑब्जेक्ट को एक साथ सेलेक्ट कर सकते हो |

19. कीबोर्ड शॉर्टकट 

Ctrl + C  – इस शॉर्टकट की मदद से आप किसी भी ऑब्जेक्ट को कॉपी कर सकते हैं |

20.कीबोर्ड शॉर्टकट 

Ctrl + V – इस कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से आप कॉपी किये गए ऑब्जेक्ट को पेस्ट कर सकते हो |

 

 

 

 

Leave a Comment