लैपटॉप खरीदते समय जरुर रखें इन बातो का ध्यान | laptop buying guide

           

laptop buying guide 2022
laptop buying guide 2022 

 

  दोस्तों आज के समय में सब कुछ डिजिटल हो गया हैं और आने बाले समय में और भी डिजिटल होने वाला हैं | अब लगभग सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं | दोस्तों अब तो स्टडी भी ऑनलाइन हो गयी है, इससे हमे बहुत ज्यादा फायदा हो गया हैं | ज्यादातर काम हम अपने घर से ही कर पा रहे हैं | दोस्तों इन सब काम को करने के लिए हमे जरुरत होती हैं लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल की | दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं यदि आप नया लैपटॉप खरीदने जाते हैं तो आपको किन – किन बातो को ध्यान में रखना चाहिए ताकि आप एक अच्छा लैपटॉप ले सके | 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में में आपको laptop buying guide के बारे में कुछ टिप्स & ट्रिक्स बताने जा रहा हूँ जिन्हें ध्यान में रखकर आप एक सही लैपटॉप को खरीद सकते हैं |

1. प्रोसेसर

laptop buying guide 2022
laptop buying guide 2022 

 

दोस्तों लैपटॉप में सबसे जरुरी उसका प्रोसेसर होता हैं | आप अपने काम के अनुसार प्रोसेसर को सेलेक्ट कर सकते हैं | मान लो आपको अपने लैपटॉप में नार्मल काम करना हैं जैसे – मूवी देखना, एम. एस. ऑफिस सोफ्टवेयर में काम करना, इन्टरनेट पर छोटे – मोटे काम करना आदि के लिए आप i3 Processor वाला लैपटॉप ले सकते हैं | दोस्तों ये लैपटॉप थोड़े स्लो होते हैं इसमें आप बहुत सारे सोफ्टवेयर पर काम नहीं कर सकते हैं | यदि आप स्टडी करते हैं तो आप इस लैपटॉप को खरीद सकते हैं | यदि आपके पास थोडा बजट ज्यादा हैं तो आप i5 प्रोसेसर वाला लैपटॉप खरीद सकते हैं | इस लैपटॉप में आप नार्मल काम के साथ – साथ नार्मल गेमिंग और थोड़ी बहुत एडिटिंग भी कर सकते हैं | दोस्तों यदि आपको हेवी गेमिंग और विडियो एडिटिंग करनी हैं तो आप i7 या i9 वाले लैपटॉप को ख़रीद सकते हैं | इसमें आपको कोई भी दिक्कत आने वाली नहीं हैं | 

 

2. स्टोरेज टाइप 

laptop buying guide 2022
laptop buying guide 2022 

 

दोस्तों स्टोरेज का आपके लैपटॉप पर बहुत असर होता हैं  | दोस्तों हम आपको बता दे आप HDD वाले लैपटॉप न लेकर SSD वाले लैपटॉप ले सकते हैं | HDD के मुकावले SSD की स्पीड बहुत ज्यादा होती हैं | कोई भी फाइल को ओपन करने या बंद करने में बहुत कम समय लगता हैं यदि आपके लैपटॉप में SSD हैं तो | लेकिन SSD की कीमत HDD से ज्यादा होती हैं | यदि आपका कोई ऐसा काम हैं जिसमे स्टोरेज ज्यादा चाहिए तो आप SSD और HDD दोने ले सकते हैं | 

3. बैटरी बैकअप 

laptop buying guide 2022
laptop buying guide 2022 

 

दोस्तों आपको आज के समय में कम कीमत वाले लैपटॉप में भी बैटरी बैकअप सही सलामत मिल जाता हैं | दोस्तों यदि आप ऑफिस में काम करने के लिए लैपटॉप ले रहे हैं तो आप लम्बी बैटरी वाले लैपटॉप ले सकते हैं जिससे आपको बार – बार चार्ज न  करना पढ़े और यदि आप कही भी घुमने जाते हैं तो आप रास्ते  में भी काम कर सके | 

4. स्क्रीन 

laptop buying guide 2022
laptop buying guide 2022 

 

दोस्तों आज के समय में अलग – अलग प्रकार के डिस्प्ले वाले लैपटॉप आ रहे हैं | दोस्तों कोशिश करें की आप जो लैपटॉप ले रहे हैं वो कम से कम Full HD + डिस्प्ले वाला जरुरु हो | क्योकि मूवीज देखने और गेमिंग करने में आपको कोई दिक्कत  न हो और आप लैपटॉप का स्क्रीन साइज़ को भी ध्यान में रख सकते हैं आपने देखा होगा लैपटॉप बहुत बड़े – बड़े स्क्रीन वाले आने लगे हैं तो आपको अपने हिसाब से स्क्रीन को सेलेक्ट कर सकते हैं | ताकि आपको कोई भी दिक्कत का समाना न करना पढ़े |  

Leave a Comment