Notepad Kya Hai – पूरी जानकारी हिंदी में

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम समझेंगे Notepad Kya Hai और इसके क्या क्या फायेदे होते हैं यदि आप इसे सीख लेते हो तो, दोस्तों इस पोस्ट में आपको Notepad Kya Hai इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी |

 

Notepad Kya Hai –

दोस्तों आइये जानते हैं Notepad Kya Hai और इसके बारे में पूरी जानकारी |

Notepad Kya Hai
Notepad Kya Hai

 

Notepad एक Text Editor Program हैं जो हर विंडोज के साथ फ्री में यूज़ करने के लिए दिया जाता हैं नोटपैड को Microsoft Company द्वारा विकसित किया गया था नोटपैड का उपयोग टेक्स्ट फाइल को खोलने, पढ़ने, टाइपिंग करने, कोई भी नोट्स बनाने एवं नोटपैड का उपयोग आप web page को क्रिएट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, नोटपैड में बनी टेक्स्ट फाइल को .text Extension के साथ सेव किया जाता हैं

नोटपैड को Richard Brodie ने बनाया था इस प्रोग्राम को आप किसी भी विंडो में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हो चाय आपके पास कोई भी विंडो हो नोटपैड विंडो को कई भागों में बांटा गया है जिन्हें आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं आइए दोस्तों जानते हैं नोटपैड विंडो को किन किन भागों में बांटा गया है |

Notepad Kya Hai
Notepad Kya Hai

 

नोटपैड विंडो के एलिमेंट – Notepad window Element 

Title bar  

टाइटल बार नोटपैड का सबसे उपरी भाग होता हैं इस बार में नोटपैड में बनाई गयी फाइल को दिखाया जाता हैं | जब तक फाइल को सेव नहीं किया जायेगा जब तक फाइल का नाम नहीं दिखाई देगा जब फाइल सेव करते हैं तो Untitled के स्थान पर फाइल का नाम दिखाई देता हैं |

Menu bar 

टाइटल बार के ठीक निचे मेनू बार होता हैं इस  बार में कही सारे ऑप्शन होते हैं जब नोटपैड में कोई भी फाइल बनाते हैं तो इन ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं |

Text Area

टेक्स्ट एरिया नोटपैड का सबसे मुख्य भाग होता हैं इसी में टेक्स्ट को लिखा जाता हैं नोटपैड में कोई भी डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है वो इसी भाग में लिखकर तैयार किया जाता है |

Status bar

दोस्तों इस भाग में आपको जो भी आप नोटपैड में टाइप करेगे वो आपको स्टेटस बार में दिखाई देगा जैसे – आपने कितने लाइन लिखी, कितने कॉलम लिखें और भी चीज़े आपको दिखाई देती हैं |

 

नोटपैड ओपन कैसे करें – How to Open Notepad in Hindi -:

Notepad Kya Hai
Notepad Kya Hai

 

दोस्तों नोटपैड ओपन करने के कई सारे तरीके होते हैं जिनमें से मैं आपको 3 तरीके बताने वाला हूं जिसकी मदद से आप नोटपैड को ओपन कर सकते हैं

पहला तरीका 

  • window search bar में जाएँ यहाँ टाइप करें Notepad
  • उसके बाद आपको सबसे ऊपर नोटपैड दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप ओपन कर सकते हो |

दूसरा तरीका 

  • अपने कीबोर्ड से window + R बटन दवाकर Run Command ओपन करें
  • यहाँ टाइप करें Notepad.exe फिर Ok पर क्लिक करें उसके बाद Notepad ओपन हो जायेगा |

तीसरा तरीका 

  • सबसे पहले Start Button पर क्लिक करके All Program में जाएँ |
  • फिर Accessories में जाएँ
  • यहाँ Notepad पर क्लिक करें उसके बाद Notepad Open हो जायेंगा |

 

Read More -:

नोटपैड मेनू  – Notepad Menu bar 

File Menu -:

1.          New ( Ctrl + N )

नोटपैड में नया पेज लेने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं |

2.      New Window ( Ctrl + Shift + N )

नोटपैड में एक और नयी विंडो ओपन करने के लिए |

3.      Open ( Ctrl + O )

नोटपैड में पहले से सेव की गयी फाइल को ओपन करने के लिए |

4.      Save ( Ctrl + S )

नोटपैड में बनी हुयी फाइल को सेव करने के लिए |

5.     Save As ( Ctrl + Shift + S )

नोटपैड में सेव की गयी फाइल को दुसरे नाम से सेव करने के लिए |

6.      Page Setup

नोटपैड में जो भी आपने पेज पर टाइप किया हैं उस पेज को सेट करने के लिए |

7.      Print ( Ctrl + P )

नोटपैड में बनी हुयी फाइल की प्रिंट निकालने के लिए |

       Edit Menu -:

1.      Undo ( Ctrl + Z )

नोटपैड में लिखकर हटाये गए टेक्स्ट को वापिस लाने के लिए |

2.      Cut ( Ctrl + X )

नोटपैड में किसी भी टेक्स्ट को एक स्थान से हटाकर दुसरे स्थान पर ले जाने के लिए |

3.      Copy ( Ctrl + C )

नोटपैड में किसी भी टेक्स्ट को कॉपी ( डुप्लीकेट ) करने के लिए |

4.      Delete

नोटपैड में किसी भी टेक्स्ट को मिटाने ( Delete) के लिए |

5.     Find ( Ctrl + F )

नोटपैड में टाइप किये गए टेक्स्ट में से किसी भी टेक्स्ट का पता करने के लिए |

6.      Replace ( Ctrl + H )

नोटपैड में टाइप किये गए टेक्स्ट में से किसी भी टेक्स्ट के स्थान पर दूसरा टेक्स्ट लिखने के लिए |

7.      Go TO ( Ctrl + G )

नोटपैड में कही सारी लाइन टाइप करने के बाद डायरेक्ट किसी लाइन में जाना चाहते हैं तो गो टू का इस्तेमाल कर सकते हैं |

8.      Select All ( Ctrl + A )

नोटपैड में टाइप किये गए टेक्स्ट को एक साथ सेलेक्ट करने के लिए |

9.      Time & Date ( F5 )

नोटपैड में तारिक और समय देखने के लिए |

    Format Menu -:

1.      Word Wrap

नोटपैड में हम सब जब टेक्स्ट को पेज से ज्यादा टाइप कर लेते हैं और हमे टेक्स्ट को देखने के लिए पेज को इधर – उधर खिस्काके  देखना पड़ता हैं यदि आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो सभी टेक्स्ट को एक साथ देख सकते हैं |

2.      Font

नोटपैड में जो भी आपने टेक्स्ट टाइप किये हैं उसका साइज़ बड़ा , मोटा , तिरछा आदि करना चाहते हैं तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं |

3.     Zoom in & Zoom out ( Ctrl + +, Ctrl + – )

नोटपैड में जो भी आपने टाइप किये हैं उसे बड़ा – छोटा करके देखने के लिए |

4.     Status

नोटपैड में यदि आप जो नीचे स्टेटस दिखाई दे रहा हैं उसे हाईलाइट करना चाहते हैं तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं |

नोटपैड की विशेषताए  – Advantage of notepad in Hindi -:

  • दोस्तों नोटपैड की निम्नलिखित विशेषताएं हैं आइए जानते हैं इनके बारे में
  • यह एक लाइटवेट प्रोग्राम है जिस कारण यह किसी भी लो कॉन्फ़िगरेशन कंप्यूटर पर भी आसानी से चल सकता है
  • इसको अलग से अपने कंप्यूटर सिस्टम पर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही इनबिल्ट आते हैं
  • इसको सीखना बहुत ही आसान होता है जिस कारण छोटे-छोटे बच्चे भी इसको आसानी से सीख सकते हैं
  • दोस्तों शायद आपको पता नहीं होगा इस नोटपैड में कोडिंग भी की जाती है जिसकी सहायता से आप वेबसाइट भी बना सकते हैं यानी कि एचटीएमएल कोड जिसको हम बोलते हैं
  • दोस्तों नोटपैड पर साधारण टेक्स्ट डॉक्यूमेंट भी तैयार किया जा सकता है जिसको जरूरत पड़ने पर कॉपी करके आप दूसरे वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम पर ले जाकर अच्छी तरह फॉर्मेटिंग कर सकते हैं

नोटपैड के उपयोग – Use of notepad in Hindi 

दोस्तों नोटपैड के निम्नलिखित उपयोग है आइए जानते हैं इनके बारे में

  • Plan Text Note File बनाने के लिए
  • Plan Text File पढ़ने के लिए
  • Text File Edit कने के लिए
  • साधारण कोडिंग के लिए
  • Code एडिट करने के लिए

Conclusion – निष्कर्ष -:

दोस्तों इस पोस्ट में आपने Notepad Kya Hai इसके बारे में जाना हैं, नोटपैड क्या होता हैं, नोटपैड में क्या – क्या आता हैं | दोस्तों इस पोस्ट में आपको नोटपैड की पूरी जानकारी मिल गयी  होगी | 

दोस्तों मुझे उम्मीद हैं की यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा | दोस्तों यदि आपको कोई सवाल पूछना हैं तो आप पूछ सकते हो | 

 

FAQ –  Notepad से सम्बंधित कुछ सवाल और जवाव -:

सवाल #1 : नोटपैड किसने बनाया है ?

जवाब : नोटपैड को मूल रूप से माननी Richard Brodie ने बनाया था इसे पहली बार सन 1983 में रिलीज किया गया मगर इस प्रोग्राम का उपयोग विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ किया गया इसलिए सभी लोग माइक्रोसॉफ्ट को इस प्रोग्राम का निर्माता मानते हैं

सवाल #2 : नोटपैड कंप्यूटर में कहां होता है ?

जवाब : नोटपैड आपके कंप्यूटर में पहले से ही इंस्टॉल होता है इसे अलग से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं रहती लेकिन नई यूजर्स किसे ढूंढ नहीं पाते इसलिए वे सोचते हैं कि उनके कंप्यूटर में नोट पर नहीं है |

आप नोटपैड को कैसे ओपन कर सकते हैं इस पोस्ट में हमने कंप्लीट जानकारी दी है आप ऊपर जाकर देख सकते हैं

सवाल #3: नोटपैड और  वर्डपेड़ में क्या अंतर होता है ?

जवाव: नोटपैड एक साधारण टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम है | जिसका उपयोग प्लेन डॉक्यूमेंट बनाने के लिए किया जाता है दूसरी तरफ वर्डपैड एक वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम है जिसके द्वारा रिच टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाए जाते हैं यानी आप इस प्रोग्राम की मदद से स्पेलिंग चेक टेक्स्ट फॉर्मेटिंग आज काम कर सकते हैं जो नोटपैड में संभव नहीं है |

सवाल #4 : नोटपैड फाइल में पिक्चर ऐड कर सकते हैं क्या ?

जवाव: नोटपैड फाइल में आप किसी भी प्रकार का ग्राफिक इनसाइट नहीं कर सकते क्योंकि यह सिर्फ टेक्स्ट एडिट कर सकता है ग्राफिक्स नहीं

 

इन्हें भी पढ़ सकते हैं -:

Journal Entries in Tally – 200 जर्नल एंट्री ( हिंदी + इंग्लिश )

MS Word Notes PDF Free Download – सम्पूर्ण हिंदी में

MS Word Kya Hai – सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

MS Excel Kya Hai -सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

MS PowerPoint in Hindi – सम्पुण जानकारी हिंदी में

Photoshop Kya Hai – सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

Computer Basic Course Book Download PDF – बिलकुल फ्री

आपका मोबाइल असली हैं या चोरी का इन तरीको से पता करें

WhatsApp पर बिना नंबर सेव किये ऐसे भेजे मेसेज

Journal Entries in Tally – 300+

बार – बार हैंग हो रहा है मोबाइल त तरह चलने लगेगा

 

 

Leave a Comment